
जोधपुर। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को सुबह पुलिस ने मुख्य सडक़ों पर रूट मार्च निकाला। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास व सुरक्षा बढ़ाने को लेकर यह रूट मार्च जालोरी गेट से रवाना हुआ जो नई सडक़ होते हुए घंटाघर पहुंचकर संपन्न हुआ।
पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस हर रोज नया टास्क पूरा कर रही है। इसी के तहत आज सुबह शहर की मुख्य सडक़ों पर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च में पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह, डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव व डीसीपी यातायात अमित जैन भी शामिल हुए। साथ ही पुलिस लाइन के जाब्ता के अलावा सभी थानाधिकारी भी शामिल हुए।
You may also like
ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत ने बढ़ाई संभावनाएं, जानें क्या हुई बात...
30 दिन तक चीनी छोड़ने के फायदे: स्वास्थ्य में अद्भुत बदलाव
New EPFO Rules 2025: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! 2025 में हुए ये बड़े बदलाव, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा
20 मई से 30 मई के बीच 3 राशियों पर बरसेगी कुबेर महाराज की असीम कृपा, सभी इच्छा होंगी पूरी
BSNL's cheapest plans: BSNL के सबसे धांसू और सस्ते प्लान! Jio, Airtel, Vi को कहें बाय-बाय?