मुंबई। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बेहतरीन टाइमिंग और अद्भुत हास्य से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को दोपहर करीब ढ़ाई बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके चले जाने की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सतीश शाह का जिक्र होते ही दर्शकों की आंखों के सामने सबसे पहले उभर आता है 'साराभाई वर्सेस साराभाई' का वह चतुर, हाजिरजवाब और बेहद मजाकिया किरदार इंद्रवदन साराभाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी कि संवाद साधारण हों या चुटीले, दर्शक हंसी रोक ही नहीं पाते थे। उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अभिनय की वह पहचान बनाई, जो समय के साथ और भी अमर होती चली गई। उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, मनोरंजन जगत से लेकर उनके चाहने वालों तक हर कोई भावुक हो उठा। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ सी आ गई।
You may also like

सपा नेता आजम खान पहुंचे अजमेर ख्वाजा की दरगाह, मांगी मन्नत

एसडीओ ऑफिस में पिस्तोल लहराने वाला आरोपित गिरफ्तार

महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के अधिकतर घाट सजकर तैयार

PM Modi के पास कितने निजी वाहन हैं? संख्या जान भूल` जाएंगे गिनती!

सालों पुरानी बवासीर का खात्मा सिर्फ 7 दिन में जानिए वो` राज जो आज तक छुपा था




