दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह को हेली सेवा की सौगात मिलने जा रही है। दमोह से अब हवाई यात्रा के माध्यम से जिले वासियों के लिए अन्य महानगरों तक जाने के लिए एक विशेष सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्य राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया यह सुविधा उन जिलों के लिए प्रदान की गई है, जहां हवाई सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि दमोह को भी इसमें जोड़ा गया है। फिलहाल में होमगार्ड ग्राउंड में बने हेलीपैड का उपयोग किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो एक नया हेलीपैड तैयार किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री लोधी ने बताया यह सेवा 365 दिन जारी रहेगी। आने वाली समय में इसमें कुछ और विस्तार समय और मांग के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया मध्य प्रदेश सरकार की यह विशेष सौगात दमोह जिले वासियों को मिलने जा रही है। शीघ्र ही दमोह से हेली सेवा का शुभारंभ होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उसकी समय सारणी और किन-किन नगरों को यह हेली सेवा जोड़ेगी क्या किराया होगा इसकी जानकारी भी जल्द जनमानस के सामने होगी।
You may also like

भारत की आर्थिक वृद्धि दर में एनर्जी और मैरीटाइम सेक्टर की अहम भूमिका : हरदीप पुरी

कटरा-श्रीनगर वंदेभारत ट्रेन अब रियासी स्टेशन पर भी रुकेगी, कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच सीधे रेल संपर्क पर उत्तर रेलवे का बड़ा ऐलान

Gold Rate: 8 दिन में ₹13000 तक सस्ता हो चुका सोना क्या ₹1 लाख के नीचे आएगा ?!

नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी सुखदेव यादव की रोड एक्सिडेंट में मौत, चार माह पहले हुआ था रिहा

भारत को अगली औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करना चाहिए : नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी




