लेक सिटी उदयपुर की दुनिया में अपनी खास पहचान है। यहां आप अपनी छुट्टियां शाही अंदाज में बिता सकते हैं। आज हम आपको यहां के पांच ऐसे लग्जरी होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको महलों में रहने जैसा अहसास होगा...
उदय विलास होटल-उदय विलास होटल पिछोला झील के किनारे बने सबसे खूबसूरत होटलों में से एक है। यह होटल बॉलीवुड सितारों की भी पहली पसंद है। इस होटल में कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इसका एक दिन का रूम किराया 28 हजार से 7 लाख रुपए तक है।
लीला पैलेस- होटल लीला पैलेस उदयपुर शहर के सबसे खूबसूरत होटलों में से एक है। यहां बना शीश महल हर किसी को खूब लुभाता है। यहां रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बेहद आलीशान है। हाल ही में यहां राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हुई थी। उन्होंने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए इसी होटल को चुना था। इस होटल में 25 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक के कमरे उपलब्ध हैं। झील के किनारे बना यह होटल अपनी खास आलीशान मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। यह क्रिकेटरों की पहली पसंद है। भारतीय टीम के सुपरस्टार हार्दिक पांड्या ने भी इस होटल को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चुना था। अगर इसके किराए की बात करें तो इसका एक दिन का किराया करीब 3 लाख रुपए से शुरू होता है।
ताज लेक पैलेस- उदयपुर में पिछोला झील के अंदर बना ताज लेक पैलेस विदेशी पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहां एक दिन का किराया करीब 35 हजार से शुरू होता है और यहां के कमरों की कीमत 11 लाख तक है। जल महल के नाम से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका यह ताज पैलेस दुनिया के सबसे मशहूर होटलों में से एक माना जाता है।
ताज फतेह प्रकाश होटल- उदयपुर शहर के सिटी पैलेस के एक हिस्से में बना यह होटल शहर के सबसे रॉयल होटलों में से एक माना जाता है। इस होटल के पास मेवाड़ का राजपरिवार भी रहता है। यहां की विरासत आज भी वैसी ही है जैसी कभी राजा-रानियों के लिए हुआ करती थी। यहां एक दिन के कमरे का किराया 25 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक है।
You may also like
बस्तर के सुदूर इलाके की अनोखी मल्लखंभ अकादमी में बसते हैं चैंपियन खिलाड़ी
हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले
पाकिस्तान की पर्वतारोही नैला कियानी ने कंचनजंगा पर चढ़ाई कर रचा इतिहास
राज्यपाल डेका से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल से डेका भावसार फाउंडेशन के आंचलिक प्रमुख अभिषेक सिंह ने भेंट की