अगली ख़बर
Newszop

Asia Cup 2025: निसंका ने दिखाई तगड़ी लड़ाई, लेकिन सुपर ओवर में पहली गेंद पर भारत ने किया मुकाबला अपने नाम

Send Push
image

Asia Cup 2025, India vs Sri Lanka Highlights:दुबई में खेले गए सुपर-4 के आखिरी मैच में भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 202 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की पारियां अहम रहीं। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसंका की शतकीयपारी की बदौलत मैच टाई कर सुपर ओवर तक पहुँचाया। सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की कसी गेंदबाजी से श्रीलंका केवल 2 रन ही बना सका और भारत ने पहली गेंद पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

शुक्रवार (26 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी सुपर-4 मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने शुभमन गिल (4) का विकेट जल्दी गंवाया, लेकिन अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

अभिषेक ने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) सस्ते में आउट हुए, लेकिन संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली। अंत में तिलक वर्मा (49*) और अक्षर पटेल (21*) ने 6वें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 तक पहुँचाया। श्रीलंका के लिए चरित असालंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षाना ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस बिना खाता खोले हार्दिक पांड्या की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। हालांकि इसके बाद पथुम निसंका और कुसल परेरा ने 127 रन की धमाकेदार साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। परेरा ने 32 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि निसंका ने 52 गेंदों शानदार शतक जड़ा और पारी में कुल 58 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 12 रन चाहिए थे, लेकिन हर्षित राणा ने निसंका का विकेट निकाल कर मैच का पासा पलट दिया। आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, मगर श्रीलंका केवल 2 रन बना सका और मुकाबला टाई हो गया।

भारतीय टीम के लिए इस पारी में हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और अर्शदीप सिंह की कसी गेंदबाजी के सामने केवल 2 रन ही बना सका। भारत ने वानिंदु हसरंगा के ओवर की पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें