सांप ने बैलून को देखकर किया अटैकImage Credit source: X/@NaeemAh78347923
सांप आमतौर पर तब ही हमला करते हैं जब उन्हें किसी चीज से खतरा महसूस होता है। इसलिए, उन्हें बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक सांप बैलून को दुश्मन समझकर अजीब हरकतें करता है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप फन फैलाए हुए जमीन पर बैठा है और फुंफकार रहा है। तभी एक व्यक्ति सांप के सामने बैलून लाता है, जिससे सांप और भी उत्तेजित हो जाता है। वह बैलून को घूरता है और फिर अचानक अपने फन से उस पर जोरदार हमला करता है। हालांकि, बैलून फटता नहीं, लेकिन पास में बैठे दूसरे सांप ने एक झटके में बैलून को फोड़ दिया। जैसे ही बैलून फटता है, पहला सांप डर जाता है। यह दृश्य बेहद मजेदार और चौंकाने वाला है।
सांप का बैलून पर अटैकयह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NaeemAh78347923 द्वारा साझा किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘जब बैलून को दुश्मन समझ बैठा सांप। एक सक्रिय अटैकर और एक शांत पर्यवेक्षक’। इस 15 सेकंड के वीडियो को अब तक 55 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
एक यूजर ने लिखा, ‘सांप का बैलून पर रिएक्शन मजेदार था। लगता है उसका लीडर कन्फ्यूजन कुमार है, जो हमेशा गलत निर्णय लेता है’। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने इसे अब तक का ‘सबसे मजेदार नेचर मोमेंट’ बताया है।
वीडियो देखेंजब बैलून को दुश्मन समझ बैठा सांप एक एक्टिव अटैकर एक कूल ऑब्जर्वर कौन है इनका लीडर नाम बताओ तो पहचानेंगे👇 pic.twitter.com/XCaN7YaZb1
— Naeem Ahmad نعیم احمد (@NaeemAh78347923) October 19, 2025
You may also like
गोल्फ में बेहतर प्रदर्शन के लिए हमें मानसिकता पर काम करना होगा: शुभांकर शर्मा
राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी मतदाता बनाने का लगाया आरोप
H-1B वीजा पर सबसे ज्यादा कौन सी कंपनियां कर रहीं हायरिंग? लिस्ट में सामने आए ये नाम
कुमार सानू: कैसे बने 'किंग ऑफ मेलोडी' और गिनीज रिकॉर्ड धारक?
चीन ने तूफान फेंगशेन के लिए जारी किया अलर्ट