यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर सिंधिया का सख्त रुख, मैराथन बैठक में दिए निर्देश
उत्तराखंड: प्रदेश में बाढ़ संकट पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा विस्तृत एक्शन प्लान
विकास का 'मॉडल शहर' बन रहा वाराणसी, प्राचीन होने के साथ प्रगतिशील भी : हरदीप पुरी
यूएन की चेतावनी : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बिना अफगानिस्तान भूकंप पीड़ितों का सर्दी से बचना मुश्किल
SL vs HK T20 Record: श्रीलंका बनाम हांगकांग, यहां देखिए T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड