आगरा। सदर के शमशाबाद रोड पर सोमवार शाम मकान के बेसमेंट में एक के बाद एक दो धमाके हुए। हादसे में बहू उछलकर पड़ोसी की छत पर गिरी और सास भी गंभीर रूप से घायल है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस धमाके के कारण की जांच कर रही है। आशंका है कि गैस चूल्हे की नॉब खुली रहने से हादसा हुआ है।
शमशाबाद रोड के प्रेम नगर में ट्रेवल एजेंसी संचालक राजेश तोमर का निवास है। शाम सात बजकर 20 मिनट पर घर के बेसमेंट में उनकी मां जानकी चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थीं।
अचानक से हुए दो धमाके
राजेश की पत्नी साधना छत पर जाल के ऊपर बैठी थीं। अचानक एक के बाद एक दो धमाके हुए। हादसे में जानकी गंभीर घायल हैं। साधना उछल कर पड़ोसी की छत पर जाकर गिरी और घायल हो गई। गनीमत रही कि राजेश,उनके पिता भानु,बेटा मनोज और बेटी दीक्षा घर पर नहीं थे।
हादसे का सीसीटीवी प्रसारित
हादसे के बाद सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ है। वीडियो में अचानक तेज धमाके के साथ काफी सामान बाहर गिरता दिख रहा है। धमाके से बाहर खड़ी कार तक हिल गई। इसके बाद चारों ओर धुआं भर गया।
सिलेंडर और कंप्रेसर सुरक्षित
हादसे में घर पर रखा सिलेंडर और फ्रिज में लगा कंप्रेसर बिल्कुल सुरक्षित है। पुलिस ने धमाके की वजह पता करने के लिए फारेंसिक टीम से जांच कराई है।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि बेसमेंट में हवा निकलने का कोई स्थान नहीं था, प्रथम दृष्टया चूल्हे की नॉब खुली होने से हादसा होने का अंदेशा है। जांच की जा रही है।
You may also like
चूहा हो या छिपकली मक्खी हो या` मच्छर चींटी हो या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
पति की दरिंदगी ने की हदें पार।` दान्तों से काट डाला पत्नी के शरीर का ये हिस्सा 16 टांकों के बाद टूटी चुप्पी और दर्ज कराई रिपोर्ट
सिकल सेल और क्षय रोग के लक्षण दिखने पर करवाएं तुरंत जाँच : राज्यपाल पटेल
भोपालः वन विहार में वन्य जीव संरक्षण के लिये हुई रन फॉर वाइल्ड लाइफ
यहाँ बच्चा गौरा पैदा हो तो मिलती` हैं दर्दनाक सजा काली संतान के लिए महिलाएं पीती हैं ये चीज