लाइव हिंदी खबर :- रूस की राजधानी मास्को से बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद लाइसेंस को जहर देने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गहन इलाज के बाद अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक असद को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान केवल उनके भाई माहेर-अल-असद और पूर्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मंसूर अज्जाम को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना ने सीरिया की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहर देने की कोशिश किसने की, क्यों की इस पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला सीरिया के आंतरिक सत्ता संघर्ष और बाहरी विरोधियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।
You may also like
शोएब मलिक की जिंदगी में आया भूचाल, सानिया मिर्जा के बाद तीसरे तलाक की ओर बढ़े मलिक- Reports
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने पर अड़ा, पुलिस ने लगाया पहरा
डाटा लीक के बाद Google का अलर्ट; हैकर्स ने मांगी 50 मिलियन डॉलर फिरौती, ये लोग निशाने पर
सांप ने किसान को काटा तो गुस्से` में किसान ने सांप को ही काटकर खा गया फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया NTPC स्टेज 2 परीक्षा शहर का स्लिप