मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई के कई जिलों में रविवार रात से ही लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट#WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/fQBTqRUJmg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को इस दौरान सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कुछ हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है। pic.twitter.com/EDsisMwZed
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
इसी बीच लगातार हो रही बारिश का असर सोमवार सुबह देखा गया। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। लेकिन, अभी तक ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया है।
बारिश का मोनोरेल सेवा पर भी असरमहाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के शास्त्री चौक इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया है। तेज बारिश होने से महिला समाज स्कूल परिसर में भी पानी भर गया है और यहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा। जलभराव के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश ने मोनोरेल सेवा पर भी असर डाला। बारिश के कारण तकनीकी खराबी के चलते इसके परिचालन में दिक्कतें पैदा हुईं।
मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, सड़कों पर भरा पानी, BMC ने दर्ज की 79 घटनाएं; 3 घायल मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के वडाला इलाके में आज सुबह तकनीकी खराबी के कारण रुकी मोनोरेल ने खराबी ठीक किए जाने के बाद अपनी आगे की यात्रा जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
MMRDA के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, "वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्रियों को… pic.twitter.com/3lcoDJUGUM
बीएमसी ने मौसम पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
वहीं, भारी बारिश और तेज हवा को देखते हुए मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। बारिश के दौरान मछली पकड़ने जैसे कार्यों से दूरी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, लोगों से समुद्र किनारे नहीं जाने को कहा गया है।
प्रशासन ने कहा है कि लोग मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करते रहें और किसी भी तरह की गलत सूचनाओं से बचें।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
मुंबई की बारिश में डूबा बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन का बंगला! घर के बाहर पानी ही पानी, बाढ़ जैसे हालातYou may also like
भारत से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और फ़ैन्स भड़के, कहा- 'हम इस क़ाबिल नहीं कि...'
केवटी में जितिया पर्व की धूम, नहाय-खाय से हुई शुरुआत
बिहार की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव: तीसरी पीढ़ी तक पहुँची नेताओं की विरासत
जटाधारा का Motion Poster रिलीज़, महामुकाबले की तारीख हुई फाइनल – 7 नवंबर
मुजफ्फरपुर में लापरवाही से मासूम की मौत, परिजनों ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल