Next Story
Newszop

बिहार में पुलिस पर फायरिंग, फोर्स ने चार को दबोचा, कल पटना में हुआ था बवाल

Send Push
पटना: बिहार के पटना जिले में वाहन निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात बिहटा इलाके में परेव गांव के पास हुई। पुलिस और उपद्रवियों के बीच फायरिंगअधिकारियों ने बताया कि पटना पुलिस ने भी हथियारबंद लोगों को नियंत्रित करने के लिए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने निरीक्षण अभियान के दौरान कबाड़ ले जा रहे एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। गाड़ी चेकिंग के दौरान हुआ बवालइसमें कहा गया है, 'पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ी का पीछा किया और एक आवासीय इलाके में उसे पकड़ लिया। अचानक, स्थानीय लोगों ने अराजकता पैदा कर दी और वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया। उस समय बंदूकधारियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।' अब तक चार आरोपी गिरफ्तारबयान में कहा गया कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। इसमें कहा गया है, 'अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।' देर रात हुए इस कांड के बाद परेव गांव में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड भी कर लिया। उस वीडियो में फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दी। भाषा के इनपुट्स के साथ
Loving Newspoint? Download the app now