नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दिवाली के बाद भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमत में 6.3% की गिरावट आई जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। चांदी में भी 7.1% की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी एशियाई बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने की कीमत 2.9% गिरकर $4,004.26 प्रति औंस रह गई जबकि चांदी भी 2% से ज्यादा गिरकर $47.6 पर आ गई। भारत में बलि प्रतिप्रदा के कारण आज शेयर बाजार और बुलियन मार्केट बंद हैं।
सोने और चांदी की कीमत में इस साल 50 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इससे लोगों को यह चिंता सता रही है कि कहीं यह तेजी बुलबुले की तरह न फट जाए।
यही वजह है कि निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। कीमती धातुओं में गिरावट के पीछे और भी कई कारण हैं। इनमें चीन और अमेरिका के बीच पॉजिटिव ट्रेड नेगोशिएशन, डॉलर की मजबूती, तकनीकी रूप से अत्यधिक बढ़ी हुई कीमतें और अमेरिकी सरकारी शटडाउन के कारण निवेशकों की पोजीशनिंग को लेकर अनिश्चितता शामिल है।
भारत में रेट
इसके साथ ही भारत में मौसमी खरीदारी का दौर भी खत्म हो गया है। भारत में सोने की सबसे ज्यादा खरीद दिवाली के आसपास होती है। लेकिन इस बार सोने की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण धनतेरस पर सोने की बिक्री 40% गिरावट आई है। मंगलवार को MCX पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। सोना 2,200 रुपये और चांदी 7,000 रुपये से अधिक गिर गई थी। लेकिन अंत में इसमें सुधार हुआ।
5 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 271 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि चांदी 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। आईबीजेए के मुताबिक 999 प्योरिटी वाला सोना 1,27,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में इसका रेट 1,26,730 रुपये था। यानी दुनिया भर में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि भारत में इसकी कीमत में तेजी आई है।

You may also like
लखनऊ: दलित बुजुर्ग के साथ अमानवीय घटना को शिवपाल ने बताया निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
तेलंगाना : निजी कॉलेजों की हड़ताल 3 नवंबर से, 900 करोड़ बकाया जारी करने की मांग
भारत के इस गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर लोग` करते हैं एक-दूसरे से बात
केरल को किया जाएगा 'अत्यधिक गरीबी मुक्त' राज्य घोषित, मुख्यमंत्री 1 नवंबर को करेंगे घोषणा
बेगूसराय में भीषण ट्रेन हादसा, रहुआ डाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से बच्चे सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत