पटना: खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव के बड़े भाई और जनशक्ति दल के नेता तेज प्रताप यादव के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव बड़े भाई हैं। वो भी उन्हीं लोगों यानी बीजेपी से मिलकर कुछ भी बोल रहे हैं। वो बड़े भाई हैं। उनके लिए जवाब देना मेरे लिए जरूरी नहीं है। पवन सिंह के पढ़ाई और लिखाई वाले सवाल पर जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि देखिए मैं गरीब का बेटा हूं। मेरे पास औकात नहीं थी कि मैं ग्रेजुएशन कर सकूं। वो अमीर के बेटा थे, वो पीएचडी भी कर सकते हैं। मैं गरीब से पैदा हुआ हूं। मैं आपको बता देता हूं कि एनडीए के सारे नेताओं को चार दिन के अंदर पागल घोषित कर दूंगा। इनका भाषा नहीं देख रहे हैं। रे और तुम पर आ गए खेसारी को बोलने के लिए। मैं इनको रे और तु नहीं करूंगा। मैं संस्कारी मां- बाप का बेटा हूं। मेरे अंदर ये संस्कार नहीं है।
मैं गरीब का बेटा- खेसारी
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खेसारी के बारे में कहा था कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे खेसारी लाल यादव ने ठगा नहीं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्हीं से पूछिएगा कि मैंने उनको कितना ठगा है। वो लोग पूरे बिहार को ठगे हैं। मैं आज बात कर रहा हूं, तो उनको बुरा लग रहा है। मैं रोजी रोजगार की बात कर रहा हूं। वो धर्म की बातें कर रहे हैं। धर्म के खिलाफ नहीं हूं और कभी रहूंगा नहीं। मैं अभी जय श्री राम बोल रहा हूं। जय श्री राम मेरा बेरोजगारी छोड़ेगा। इनको धर्म के आड़ में वोट लेना है। मैं कभी भी धर्म का विरोधी नहीं रहा।
मैं धर्म विरोधी नहीं- खेसारी
खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैंने राम पर गाना गाया है और मैनें राम का रोल किया है। राजाराम मूवी किया हूं। धर्म भी जरूरी है। लेकिन धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगों। धर्म के लिए कर्म भी जरूरी है। अस्पताल और शिक्षा कर्तव्य के लिए जरूरी है। ये कौन बनाएगा। इसके लिए हम दूसरे को वोट देंगे। आपको वोट दिए हैं, काम करने के लिए और काम की बात कीजिए। आप सिर्फ मंदिर और मस्जिद पर बात करते हैं। ये लोग हर बार जंगलराज की बात करते हैं। आज जो बच्चे शिक्षा से दूर हैं, वो बीस साल के बच्चे हैं। बीस साल से नीतीश चाचा की सरकार है। आप जंगलराज की बात कर रहे हैं। बेरोजगारी से जो मर रहे हैं, उसकी बात नहीं करते हैं।
विकास का काम करें- खेसारी
खेसारी ने आगे कहा कि मुझे समस्या हो रही है। आने वाले भविष्य में समस्या होगी। मैं उस पर चर्चा करता हूं तो ये लोग हमको धर्म विरोधी बता देते हैं। आज जो एनडीए के स्टार प्रचारक हैं, चार हमारे जो बड़े भाई हैं। कल से यहां ये बनेगा और इसका शिलान्यास होगा। कॉलेज बनेगा। मैं वादा करता हूं। जीवन में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। ना ही शपथ ग्रहण कर पाउंगा। मुझे दोषी बना रहे हैं, बेमतलब का। ये ठीक नहीं है। बिहार बेरोजगारी से दूर है, उस पर बात कीजिए आप लोग।

You may also like

बेड़ो में महादानी मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

राज्य स्तरीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला का शानदार प्रदर्शन, बना दूसरा विजेता

तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ओवरस्पीडिंग जागरूकता सप्ताह में सड़क सुरक्षा का संदेश

राज्य हॉकी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने हरिद्वार को हराकर चैंपियनशिप जीती