पटनाः पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि थार चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क किनारे शौच के लिए जा रहे थे 6 लोग
जानकारी के अनुसार, छह लोग सड़क किनारे शौच के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें कुचल दिया। मरने वालों में एक महिला और तीन बच्चियां शामिल हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-30ए पर हंगामा किया और आग लगा दी। इससे यातायात बाधित हो गया. घायल लड़की को इलाज के लिए पटना भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
गुस्साए लोगों का कहना है कि बुढंनीचक में एक अनियंत्रित थार ने एक ही परिवार के 6 लोगों को रौंद दिया। 3 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. जबकि पीएमसीएच ले जाने के क्रम में एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर गाड़ी का टूटा हुआ हिस्सा मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई। #Bihar pic.twitter.com/AcEaEcpHZq
— NBT Bihar (@NBTBihar) August 25, 2025
3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
गुस्साए लोगों का कहना है कि बुढंनीचक में एक अनियंत्रित थार ने एक ही परिवार के 6 लोगों को रौंद दिया। 3 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. जबकि पीएमसीएच ले जाने के क्रम में एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर गाड़ी का टूटा हुआ हिस्सा मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
You may also like
SCO समिट: एक मंच पर जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, मेजबान चीन ने किया बड़ा ऐलान, ट्रंप को मिलेगी नई चुनौती!
फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट 'उदयगिरि' और 'हिमगिरि' नौसेना के समुद्री बेड़े में शामिल
राहुल-प्रियंका के बिहार दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा : रविशंकर प्रसाद
कल का मौसम 27 अगस्त 2025: उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR... यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए वेदर अपडेट
मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे मनोज जरांगे, बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका