Next Story
Newszop

आज का वृश्चिक राशिफल, 1 सितंबर 2025 : जोखिम भरे कार्यों से रहें दूर, सेहत पर दें ध्यान

Send Push
Scorpio Horoscope Today, 1 September 2025 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस समय कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपको नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। हालांकि, परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आइए विस्तार से जानें आज का वृश्चिक राशिफल...



आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी कदम या फैसला सोच-समझकर लेना होगा। इस समय किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य करने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। व्यापार के मामले में भी कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। ऐसा न करने से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कामकाज के सिलसिले में नियमों का पूरा ख्याल रखें। वरना परेशानी उत्पन्न हो सकती है।



आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आपको हर मामले में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा और संतुष्टि महसूस होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। लेकिन आस-पड़ोस में चल रहे विवादों से आपको दूर रहना होगा।



आज वृश्चिक राशिवालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। लापरवाही करने से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।



आज वृश्चिक राशिवालों के लिए उपाय :
संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now