अगली ख़बर
Newszop

जब नई-नई मां बनीं सांसद की बीवी परिणीति ने बताया जवां त्वचा का राज, हर महिला रोजाना 2 मिनट करे बस 1 काम

Send Push
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद राघव चड्ढा की बीवी परिणीति चोपड़ा की उम्र 37 साल हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर नई-नई मां बनने का ग्लो दिख रहा है। हालांकि, एक सच्चाई ये भी है कि एक्ट्रेस की त्वचा पहले से भी बहुत हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग है। यही कारण है कि लोग एक्ट्रेस को उनकी दमदार एक्टिंग और बबली नेचर के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानते हैं। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एवग्रीन ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस की फीमेल फैंस, उनकी बेदाग और निखरी त्वचा का राज जानने के लिए कई आर्टिकल्स और वीडियो देख चुकी हैं।

यहां जानें परिणीति की हेल्दी त्वचा का राज
अगर आप भी एक्ट्रेस जैसी जवां, निखरी और हेल्दी त्वचा पाना चाहती हैं, तो यहां-वहां की चीजों में समय बर्बाद करना बंद कर दें। दरअसलम, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि परिणीति चोपड़ा अपने चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अब कई लोग ऐसे होंगे, जिनके मन में ये बात आएगी कि हम भला बॉलीवुड सितारों जैसी त्वचा कैसे पा सकते हैं? हमारे पास उनके जितने पैसे ही कहां है, जिन्हें खर्च कर हम महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीद पाएंगे। मगर आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि परिणीति अपने चेहरे पर सिर्फ एक चीज का इस्तेमाल करती हैं और वो एक चीज आप अपने बजट और स्किन के हिसाब से खरीद सकते हैं।

क्या लगाती हैं परिणीति चोपड़ा?
एक चिटचैट में परिणीति से उनकी फ्लॉलेस स्किन का राज पूछा गया था। इसके जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हूं। उन्होंने बताया कि वो रोजाना अपने चेहरे पर बस एक चीज लगाती हैं। ये एक चीज मॉइस्चराइजर है। इससे एक्ट्रेस की त्वचा हेल्दी और बेदाग नजर आती है। ऐसे में महिलाएं हो या पुरुष दोनों ही अपनी त्वचा के हिसाब से मॉइस्चराइजर खरीद सकते हैं। इससे स्किन को बहुत फायदा होता है।

मॉइस्चराइजर क्या है?
नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, मॉइस्चराइजर वो प्रोडक्ट है, जो त्वचा के रूखेपन को कम करता है और उसे नमी देता है। बता दें कि त्वचा में नेचुरल तरीके से भी ऑयल यानी सीबम प्रोड्यूस होता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखता है, मगर सीबम की कमी होने पर मॉइस्‍चराइजर की जरूरत पड़ती है। इस तरह हम त्वचा को बाहरी रूप से मॉइस्चराइज करने की कोशिश करते हैं। ये स्किन को पोषण देने, सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और एजिंग के निशानों को छुपाने का काम करता है।

https://www.youtube.com/shorts/P6h0h1fhJdo


मॉइस्चराइजर के फायदे और लगाने के तरीका
मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। इससे ड्राई स्किन की समस्या से बचा जा सकता है। बता दें कि मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट, हेल्दी और हाइड्रेटेड बनाता है। इसे लगाने के लिए आपको अपनी एक उंगली पर थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर लेना है। अब इस क्रीम को अपने गालों और माथे पर छोटी-छोटी बिंदुओं की तरह लगा लें। इसे सर्कुलर मोशन में उंगलियों की मदद से लगा लें और चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। ध्यान रखें कि चेहरे के जिस हिस्से पर ऑयल ज्यादा होता है, वहां आप इस क्रीम को कम ही लगाएं।

(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें