पटनाः केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। मांझी ने तेजस्वी को नायक बताए जाने पर आपत्ति जताई और इसे नायक शब्द का अपमान करार दिया। मांझी ने पोस्ट में लिखा कि नालायक को नायक बताना 'नायक' शब्द का अपमान है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय के बाहर शनिवार को एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को 'बिहार का नायक' के रूप में बताया गया है। यह पोस्टर महागठबंधन की ओर से तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के ठीक बाद लगाया गया है।
सपने देखना अच्छी बात-जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन, तेजस्वी के सपने पूरे नहीं हो सकते हैं क्योंकि बिहार की जनता को विकास पसंद है, बिहार की जनता दोबारा जंगलराज नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। दूसरी ओर चुनावी अभियान ने जोर पकड़ लिया है।
बिहार बदलाव के लिए बेसब्र -तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं, तो बिहार के लोग भी मुख्यमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं, अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हम लोगों को बनानी है।
तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौका मांग रहा है। आपने एनडीए को 20 साल दिए, हमें बस 20 महीने दीजिए। मिलकर नया बिहार बनाएंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे।
इनपुट-आईएएनएस

नालायक को नायक बताना “नायक” शब्द का अपमान है। pic.twitter.com/WEhWdD1f8q
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 26, 2025
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। दूसरी ओर चुनावी अभियान ने जोर पकड़ लिया है।
बिहार बदलाव के लिए बेसब्र -तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं, तो बिहार के लोग भी मुख्यमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं, अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हम लोगों को बनानी है।
बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। 𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों ख़राब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 26, 2025
तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ… pic.twitter.com/b48AY36vDb
तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौका मांग रहा है। आपने एनडीए को 20 साल दिए, हमें बस 20 महीने दीजिए। मिलकर नया बिहार बनाएंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे।
इनपुट-आईएएनएस
You may also like

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को किन-किन नामों से जाना जाता है? यहां जानिए

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में तीन दिन तक तबाही-कर लें तैयारी!

अमेरिकी प्रोफेशनल फुटबॉलर निक मैंगोल्ड का 41 साल की उम्र में निधन

बारिश ने बांग्लादेश को बचा लिया... रद्द मैच में भी चला स्मृति मंधाना का जादू, राधा यादव ने दिखाई कलाकारी

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार को बस ने मारी टक्कर, सगाई से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, देखते ही चीख निकल गई