आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बागपत के चाट युद्ध जैसी घटना सामने आई है। यहां के खंदौली थाना क्षेत्र में फलों का ठेला लगाने के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर लाठी-डंडे और चाकू चलने लगे। दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब आधे घंटे तक सड़क पर अराजकता का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं।
आगरा की यह घटना बुधवार दोपहर की है। खंदौली थाने के पड़ाव चौकी क्षेत्र के जवाहर इंटर कॉलेज के पास केले की ठेल लगाने के पीछे दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोग एकत्रित हो गए। देखते-देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले चाकु निकल आए। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। करीब आधा घंटा तक क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही।
तीन लोग हो गए घायल
इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों से समीर, अस्क और साबिर नामक तीन लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले एक दूसरे के पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे हैं। इधर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इन्हें सड़क पर ठेला लगाने की अनुमति किस आधार पर दी जाती है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां आए दिन विवाद होता है। जिसके चलते आम लोगों को मुश्किलें होती हैं।

You may also like
गार्ड पिता की रिवॉल्वर लेकर कॉलेज में घुसा, बहन के आशिक पर चला दी गोली, फिरोजाबाद में आरोपी गिरफ्तार
छठ पूजा के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की एसी बसें
हरियाणा : छठ पूजा की भीड़ के बीच रेल राज्य मंत्री बिट्टू की अपील, 'धैर्य रखें, ट्रेनों की कमी नहीं'
जिन्हें भारत ने सर आंखों पर बैठाया पाकिस्तान में मिली सजा!` आखिर कहां गायब हो गईं ये 2 लड़कियां?
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार, भाजपा बोली- अर्थव्यवस्था चमक रही