नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शोएब इकबाल ने रविवार को आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शोएब पुरानी दिल्ली और मटिया महल विधानसभा से 6 बार विधायक रह चुके हैं। इकबाल ने कहा कि आप जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। जानकारी के अनुसार, MCD चुनावों में चांदनी महल वार्ड की सीट पर AAP ने शोएब और उनके बेटे आले इकबाल की सहमति के बिना किसी अन्य उम्मीदवार का ऐलान कर दिया, जिससे वे बेहद नाराज हो गए। बता दें कि दिल्ली एमसीडी उपचुनाव 30 नवंबर को होने वाले हैं।
AAP नेता शोएब इकबाल ने दिया इस्तीफासोशल मीडया में एक वीडियो के माध्यम से शोएब इकबाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों से काफी परेशान आ चुका हूं। इसलिए मैं आप पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। आम आदमी पार्टी जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। इकबाल ने 2020-25 के कार्यकाल के लिए मटिया विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। 2020 के चुनावों से पहले आप में शामिल होने से पहले उन्होंने 1993 से जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल(सेक्युलर) और कांग्रेस समेत कई दलों में रहते हुए इस सीट पर कब्जा किया था।
इकबाल के बेटे आले मुहम्मद वर्तमान में मटिया से हैं विधायकबता दें कि शोएब ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। शोएब के बेटे आले मुहम्मद इकबाल वर्तमान में AAP से विधायक हैं। चांदनी महल से पार्षद रह चुके हैं, जहां उन्होंने डिप्टी मेयर का पद भी संभाला। 2020 के विधानसभा चुनाव में शोएब ने AAP टिकट पर मटिया महल जीता था। 2025 के चुनावों के लिए पार्टी ने आले को उम्मीदवार बनाया, जो मटिया महल से वर्तमान में विधायक हैं।
30 नवंबर को होने वाले हैं MCD उपचुनाव दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव 30 नवंबर को होने वाले हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी ने उपचुनावों की घोषणा कर दी थी। आप के लिए यह उपचुनाव बेहद राजनीतिक महत्व रखता है। क्योंकि यह पार्टी के लिए इस वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में मिला हार के बाद एक बड़ी परीक्षा है। आप के राम स्वरूप कनौजिया दक्षिण पुरी से, अनुज शर्मा संगम विहार ए से और इशना गुप्ता ग्रेटर कैलाश से चुनाव लडेंगे। गीता रावत को विनोद नगर से आप उम्मीदवार बनाया गया है जबकि बबीता अहलावत शालीमार बाग बी से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टा और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Delhi: AAP leader Shoaib Iqbal (who has resigned from the Aam Aadmi Party) says, "Today, I resign from all positions and primary membership of the Aam Aadmi Party. In all my dealings with them, I found them unsatisfactory, and they have failed to serve the people of Delhi… pic.twitter.com/P92PlcukOY
— IANS (@ians_india) November 9, 2025
इकबाल के बेटे आले मुहम्मद वर्तमान में मटिया से हैं विधायकबता दें कि शोएब ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। शोएब के बेटे आले मुहम्मद इकबाल वर्तमान में AAP से विधायक हैं। चांदनी महल से पार्षद रह चुके हैं, जहां उन्होंने डिप्टी मेयर का पद भी संभाला। 2020 के विधानसभा चुनाव में शोएब ने AAP टिकट पर मटिया महल जीता था। 2025 के चुनावों के लिए पार्टी ने आले को उम्मीदवार बनाया, जो मटिया महल से वर्तमान में विधायक हैं।
30 नवंबर को होने वाले हैं MCD उपचुनाव दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव 30 नवंबर को होने वाले हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी ने उपचुनावों की घोषणा कर दी थी। आप के लिए यह उपचुनाव बेहद राजनीतिक महत्व रखता है। क्योंकि यह पार्टी के लिए इस वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में मिला हार के बाद एक बड़ी परीक्षा है। आप के राम स्वरूप कनौजिया दक्षिण पुरी से, अनुज शर्मा संगम विहार ए से और इशना गुप्ता ग्रेटर कैलाश से चुनाव लडेंगे। गीता रावत को विनोद नगर से आप उम्मीदवार बनाया गया है जबकि बबीता अहलावत शालीमार बाग बी से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टा और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
You may also like

भोजपुरी गाने पर Sofia Ansari का सेक्सी डांस, देखने वालों ने पकड़ा माथा

दूसरे चरण में भी एनडीए के पक्ष में महिलाएं करेंगी बंपर वोटिंग: राजीव रंजन

कल का मौसम 11 नवंबर 2025: दिल्ली-NCR में छाएगी धुंध बढ़ेगी ठंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेट

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

बिहार में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए: गुरु प्रकाश पासवान