Next Story
Newszop

आज का मकर राशिफल, 11 सितंबर 2025 : दिन मिलाजुला रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा

Send Push




Capricorn Horoscope Today, 11 september 2025 :
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से मिलाजुला रहेगा, मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें और खानपान पर ध्यान दें। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।



आज मकर राशिवालों का करियर राशिफल :
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। आज का दिन देखा जाए तो आपके लिए पूरी तरह से मेहनत करना वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करना होगा। आज आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज उनके काम के लिए कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई मूल्यवान वस्तु या पुरस्कार मिलने की संभावना है। बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज आपको धन लाभ मिल सकता है।



आज मकर राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल :
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। परिवार में कोई न कोई बात को लेकर छोटे-मोटे मतभेद सामने आ सकते हैं, लेकिन समझदारी और संयम से आप स्थिति को संभाल लेंगे। वहीं, आज विवाहित जातक अपने साथी के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताएंगे।



आज मकर राशिवालों की सेहत का हाल :
मकर राशि के लोगों को आज अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। साथ ही आज अधिक तनाव लेने से बचें।



आज मकर राशिवालों के लिए उपाय :
आज चने की दाल का दान किसी ब्राह्मण को करें।

Loving Newspoint? Download the app now