अगली ख़बर
Newszop

बिहारः गिरिराज सिंह के 'बुर्का' बयान पर सूरजभान सिंह का पलटवार, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, पूरी तरह गलत

Send Push
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 18 जिलों में वोटिंग कराई जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गुरुवार को मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुर्का पहने मतदाताओं की कड़ी जांच होनी चाहिए, ताकि वोटिंग में धांधली न हो सके। उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है। ये भारत है। मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है, जो कहा गया है वह पूरी तरह गलत है।

क्या कहा मंत्री गिरिराज नेउन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में शरिया कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है। ये भारत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) देश है और चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक पहचान की जांच जरूरी है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि 'जब वह बुर्का पहनकर जाती हैं तो क्या वह अपना चेहरा नहीं दिखाती?'

सांसद सूरजभान ने गिरिराज के बयान पर किया पलटवारबिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है... जो कहा गया है वह पूरी तरह गलत है। बता दें कि गिरिराज सिंह ने इससे पहले भी कहा था कि पोलिंग एजेंटों या चुनाव कर्मियों को संदेह होगा तो बुर्का उठाकर चेहरा दिखाने को कहा जाएगा। संविधान ने यह अधिकार दिया है कि अगर शक हो तो ऐसा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि बुर्का को लेकर हंगामा क्यों है। कानून सबके लिए एक बराबर है। यहां पाकिस्तान की तरह इस्लामिक शरिया कानून लागू नहीं है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें