E-Aadhar App: भारत सरकार बेहद जल्द फोन से आधार कार्ड को अपडेट करने की सर्विस लाने वाली है। यह सर्विस आ जाएगी तो आपको आधार कार्ड को अपड़े कराने के लिए आधार केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भारत की यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) एक नई मोबाइल ऐप ला रही है। इसका नाम है ई-आधार ऐप। इस ऐप से आप जन्म तिथि, पता और फोन नंबर बदल सकेंगे। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा को इसी महीने यानि नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा।
ई-आधार ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? ई-आधार ऐप होने पर आपको एक ही जगह पर अपडेट्स करने की सुविधा मिल जाएगी। आप अपने फोन में ई-आधार ऐप इंस्टॉल करके कई बदलाव कर सकेंगे। जैसे बर्थ डेट और उम्र को अपडेट कर सकेंगे। आधार कार्ड में एड्रेस बदलना है तो यह भी बिना किसी परेशानी के हो जाएगा। आधार कार्ड से जो फोन नंबर जुड़ा है, वह भी आप अपडेट कर सकेंगे। हालांकि कुछ कुछ बदलाव ऐसे होंगे, जो तभी संभव हैं जब आप फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैन करने के लिए आधार सेंटर पर जाएंगे।
स्मार्ट तरीके से होगी पहचानई-आधार ऐप में केवल ये चीजें अपडेट ही नहीं होंगी, बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसमें एआई और फेस आईडी का इस्तेमाल होगा। इससे आपका आइडेंटिफिकेशन सुरक्षित तरीके से होगा। इसके अलावा, धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाएगी। UIDAI का लक्ष्य यही है कि गलत लोग आधार का दुरुपयोग न करें। फेस आईडी से आपका चेहरा मैच होगा, इसके बाद ही अपडेट होंगे।
खुद डाल सकेंगे डिटेल्स आधार अपडेट करना पहले मुश्किल था। लंबी लाइन, समय की बर्बादी और कागजात जमा करने का झंझट। खासकर गांव या दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोग परेशान होते थे। अब ऐप से सबकुछ एक जगह होगा। सरकारी डेटाबेस जैसे पासपोर्ट, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी खुद डाल पाएंगे। इससे प्रक्रिया तेज हो जाएगी। यह कदम डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाएगा।
फोन नंबर जोड़ लें, रभी खुलेगा ऐपयदि आपको भी आधार में कुछ बदलाव करने हैं तो ऐप के आने से पहले ही पूरी तैयारी कर सकते हैं। अपना फोन नंबर आधार से जोड़कर रखें, यह कई सेवाओं के लिए जरूरी है। पता या जन्म तिथि बदलने के वैध प्रमाण तैयार रखें। ऐप आने पर अपडेट करें, आधार केंद्र जाने से बचें।

You may also like

Bihar Election 2025: प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, 'अपमान मंत्रालय' बनाने का सुझाव दिया

ये स्मार्ट तरीके अपनाकर बढ़ा सकते हैं EV की रेंज, नहीं पड़ेगी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की जरूरत

बिहार में अभी है जंगल राज और एनडीए 2005 के पहले की करता है बात: सुरेंद्र राजपूत

Bollywood: क्या इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म हक के रिलीज होने पर लगेगी रोक, दायर हुई ये याचिका

Supreme Court: जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवजा देन की याचिका खारिज