नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। सुबह और शाम बढ़ती ठंड का अहसास होने लगा है। सड़कों पर प्रदूषण और कोहरा साफ देखा जा सकता है। वेस्टन डिस्टरबेंस की वजह से रविवार को तापमान में थोड़ा सा इजाफा हुआ। हवाओं की गति भी कम हो गई है। इसकी वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री का इजाफा हुआ।
रविवार को इतना रहा तापमान
लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपने गर्म कपड़ें निकाल लिया है। यहां तक कि लोगों ने गर्म पानी से नहाना तक शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान पहली बार सीजन में 15 डिग्री के आसपास पहुंचा। यह 15.8 डिग्री रहा। सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरेगा। हवा में नमी का स्तर 33 से 94 प्रतिशत रहा। सफदरजंग के अलावा आया नगर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, पूसा में 15.3 डिग्री और गुरुग्राम में 15.5 डिग्री रहा।
राजधानी में छाए रहेंगे बादल
पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। शाम और रात के समय एक से दो चरणों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। 28 अक्टूबर को भी सुबह के समय एक से दो चरणों में बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रह सकता है।

You may also like

मप्रः श्रम विभाग में सुरक्षा एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के लिए हर्ट फ्री काउंटर सिस्टम लागू

मप्रः एमपी ट्रांसको में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक को 10 वर्ष का कारावास

पीकेएल-12 (एलिमिनेटर-2): पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराया, एलिमिनेटर-3 में तेलुगू टाइटंस से भिड़ंत तय

एशिया ट्रायथलॉन जूनियर एवं अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए एमपी के चार खिलाड़ियों का चयन