रावलपिंडी: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने मैच के पहले दिन अच्छी बैटिंग की लेकिन बाबर के बल्ले से एक बार फिर रन नहीं निकला।
टोनी डी जोरजी ने लपका अद्भुत कैच
बाबर आजम की पारी का अंत टोनी डी जोरजी के बेहतरीन कैच की वजह से हुआ। केशव महाराज की गेंद पर बाबर ने डिफेंस किया। सिली पॉइंट पर डी जोरजी फील्डिंग कर रहे थे। गेंद थोड़ी देर के लिए हवा में रही। जोरजी ने अपनी दाहिनी तरफ डाइव मारकर गेंद को जमीन के करीब एक हाथ से लपक लिया। बाबर आजम ने अपनी पारी में 22 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
2022 के बाद टेस्ट में शतक नहीं
2022 के अंत तक बाबर आजम का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार था। उनका बैटिंग औसत 49.25 का था। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 3,645 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद के 16 मैचों में 28.2 की औसत से केवल 846 रन ही बना पाए हैं। इससे उनका करियर औसत घटकर 42.31 रह गया है। भारत ने दिसंबर 2022 में टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। पिछले साल उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
हर फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। टी20 इंटरनेशनल में तो उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है। वह एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। वनडे में भी बाबर ने 2023 से शतक नहीं लगाया है। विश्व कप 2023 की शुरुआत से अभी तक उन्होंने 26 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 38 की औसत से 882 रन बनाए। बाबर की इस दौरान सबसे बड़ी पारी 78 रनों की रही।

De Zorzi does it again and AGAIN
— Werner (@Werries_) October 20, 2025
What a fielder to have under the helmet close to the bat 🔥 pic.twitter.com/tCoiLFlmh7
2022 के बाद टेस्ट में शतक नहीं
2022 के अंत तक बाबर आजम का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार था। उनका बैटिंग औसत 49.25 का था। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 3,645 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद के 16 मैचों में 28.2 की औसत से केवल 846 रन ही बना पाए हैं। इससे उनका करियर औसत घटकर 42.31 रह गया है। भारत ने दिसंबर 2022 में टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। पिछले साल उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
हर फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। टी20 इंटरनेशनल में तो उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है। वह एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। वनडे में भी बाबर ने 2023 से शतक नहीं लगाया है। विश्व कप 2023 की शुरुआत से अभी तक उन्होंने 26 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 38 की औसत से 882 रन बनाए। बाबर की इस दौरान सबसे बड़ी पारी 78 रनों की रही।
You may also like
महिला विश्व कप : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, साउथ अफ्रीकी टीम में बदलाव
सुलभ शौचालय से नवजात बरामद, हालत नाजुक
अनूपपुर: राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर देश की रक्षा में शहीद जवानाें काे पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि
नीतीश कुमार को कांग्रेस ही सम्मान दे सकती है: पप्पू यादव
दिल्ली की हवा हुई 'बहुत ख़राब', जानिए जीआरएपी 2 कैसे प्रदूषण को क़ाबू करता है