रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सूरज की तपिश दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास कर सकती है जबकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी रहेगी।
फिलहाल 14 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क को बना हुआ है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। सुबह से निकलने वाली चटक धूप दिन में जहां सर्दी से राहत दे रही है तो वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड हो रही है।
सुबह के समय भी ठंड परेशान कर रही है। नवंबर महीने में भी ठंड का नदारद होना और कोरी ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। बुखार, जुखाम, खांसी जैसे संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
वही पर्वतीय इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है और लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीत लहर चलने से ठिठुरन वाली ठंड हो रही है।
जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय ठंड गायब है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।
सुबह शाम चलने वाली हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी लेकिन दिन के समय इन हवाओं पर सूरज की गर्मी असरदार होगी। देहरादून में भले ही गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो गया हो लेकिन लोग फिलहाल हल्के कपड़े पहनकर चल रहे हैं।

You may also like

रफ्तार के नए सफर पर यूपी, 2029 तक शुरू होंगे 11 और एक्सप्रेस-वे, जान लीजिए पूरा प्लान

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डॉ. उमर मोहम्मद की मां और दो भाई को किया गिरफ्तार

दिल्ली: पानी गर्म करने वाली रॉड से लगा करंट, युवती की दर्दनाक मौत

भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मोत्सव और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में होंगे शामिल

रामगढ़ सीट पर वोटिंग से पहले घूमतीं नजर आईं यूपी की BJP विधायक पूजा पाल, RJD ने उठाए सवाल