मुंबई: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में एक शख्स ने गुरुवार को पवई के एक स्टूडियो में 20 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसकर सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी को इलाज और पूछताछ के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से एक एयरगन और कुछ कैमिकल भी बरामद हुए हैं। उधर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
कब की है घटना?
पवई पुलिस स्टेशन को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक कॉल आई। इसमें आरए स्टूडियो में बच्चों के बंधक बनाए जाने की सूचना दी गई। स्टूडियो में रोजाना बच्चे एक्टिंग क्लास और ऑडिशन के लिए जाते थे। पुलिस ने बताया कि कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पहले उस व्यक्ति से बातचीत करने की कोशिश की, जो अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इस बीच बीच-बचाव के दौरान पुलिस की एक गोली उसके सीने में लगी। इससे वह जख्मी हो गया। डीसीपी दत्ता नलावडे (ज़ोन 10) ने बताया कि बातचीत विफल होने के बाद पुलिस बच्चों तक पहुंचने के लिए बाथरूम के रास्ते जबरन घुसी थी।
बच्चों को अभिभावकों को सौंपा
मुंबई पुलिस ने बताया कि बच्चों को घटनास्थल पर ही उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने आगे कहा कि सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध का वीडियो संदेश
गतिरोध के दौरान जारी एक वीडियो संदेश में व्यक्ति ने खुद को रोहित आर्या बताया और कहा कि उसने कुछ खास लोगों से बातचीत करने के लिए एक योजना बनाई थी। उसने कहा कि उसकी मांगें मुख्य रूप से पैसे से जुड़ी नहीं थीं, बल्कि नैतिक और सिद्धांतों से संबंधित थीं। उसने चेतावनी दी थी कि कोई भी आक्रामक कदम उसे उकसा सकता है। उसने खुद को आतंकवादी मानने से इनकार किया और कहा कि उसका लक्ष्य अपनी बात रखना था। साथ ही उसने धमकी दी थी कि कोई गलत कदम बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।

You may also like

Bihar: जदयू के इन मंत्रियों पर लगा एंटी इनकंबेंसी का ग्रहण! विरोधियों ने छेड़ी अलग तान, डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी

कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामना

IND W vs AUS W Highlights: भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म, महिला विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह, जेमिमा की यादगार पारी

जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर असम में जबरदस्त क्रेज, सुबह 4:25 का शो हाउसफुल, बाकी फिल्मों की रिलीज सस्पेंड

बोधगया सीट: क्या राजद के कुमार सर्वजीत लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? लोजपा (रामविलास) के श्यामदेव दे रहे टक्कर