रामपुर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला शादीशुदा है। जब वह अपने प्रेमी के साथ भागी तो पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में पति-पत्नी और पत्नी का ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पंचायत उस फैसले को लेने के लिए बुलाई गई थी ताकि यह तय हो सके कि महिला अपने पति के साथ रहेगी या अपने प्रेमी के साथ। लेकिन महिला ने पंचायत में ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह दोनों के साथ रहेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। बताया जा रहा है कि यह महिला अजीम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। इसकी शादी पास में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद इस लड़की का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। इसके बाद इस युवक के साथ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक दोनों 10 बार भाग चुके थे। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें महिला ने अपना पक्ष रखा।पंचायत में मौजूद लोग भी उस वक्त असमंजस में पड़ गएजब इस लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इस पर महिला ने कहा कि मैं दोनों के साथ रहना चाहती हूं। इसके लिए महिला 15 दिन अपने पति के साथ और 15 दिन अपने प्रेमी के साथ रहेगी। लड़की का यह जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं, लड़की के पति ने भी हाथ जोड़कर कहा कि तुम अपने प्रेमी के साथ रहो। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। लड़की के इस प्रस्ताव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
You may also like
यहाँ पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को देना पड़ता हैˈ अपनी वर्जीनिटी का सबूत
'ये कानून सिर्फ तानाशाही', संविधान संशोधन को लेकर Jharkhand के CM हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार पर हमला
मौत के बाद की दुनिया: एक व्यक्ति का अनुभव
महिला और पुरुष की सेक्स लाइफ के लिए वरदान होती है इलायची,ˈ जाने इसे खाने के धांसू वाले फायदे
Trump Vs Modi On Tariff: डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी की, ताल ठोककर पीएम मोदी बोले- दबाव का मुकाबला करने के लिए बढ़ाते जाएंगे ताकत