हजारीबाग। झारखंड में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के हजारीबाग जिले में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो ने सीपीआई-माओवादी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। सहदेव सोरेन पर एक करोड़ का इनाम था। सहदेव के साथ ढेर किए गए रघुनाथ हेम्ब्रम पर 25 लाख का इनाम था। वो नक्सल कमांडर था। वहीं, कोबरा कमांडो की कार्रवाई में मारे गए एक और नक्सल कमांडर बीरसेन गंझू पर 10 लाख का इनाम था। इनके पास से तीन एके-47 राइफल और बड़ी तादाद में कारतूस व अन्य चीजें मिली हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई को झारखंड पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि हजारीबाग के टाटीझरिया थाना इलाके के करंडी में सहदेव सोरेन समेत कई नक्सली छिपे हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद कोबरा कमांडो ने करंडी गांव को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कोबरा कमांडो ने भी नक्सलियों की फायरिंग का जवाब गोलियों से दिया। एनकाउंटर के बाद मौके से नक्सल सहदेव सोरेन, रघुनाथ हेम्ब्रम और बीरसेन गंझू के शव और हथियार मिले। इलाके में और नक्सलियों के होने की संभावना को देखते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सहदेव सोरेन, रघुनाथ हेम्ब्रम और बीरसेन गंझू की मौत से झारखंड में नक्सलियों को जोर का झटका लगना तय है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली बसवराजू को कोबरा कमांडो ने ढेर किया था। वहीं, कुख्यात नक्सली किशनजी की पत्नी सुजाता ने बीते दिनों सरेंडर किया था। सुजाता पर भी एक करोड़ का इनाम रखा गया था। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों की हालत पस्त है। तमाम नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान कर रखा है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सली समस्या का अंत कर दिया जाएगा। अमित शाह ने नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के मारे जाने से कभी खुशी नहीं होती।
The post Naxal Sahdeo Soren Killed: झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, एनकाउंटर में 25 और 10 लाख के रघुनाथ हेम्ब्रम और बीरसेन गंझू भी ढेर appeared first on News Room Post.
You may also like
सपा में बगावत का डर? अखिलेश-आजम मुलाकात पर राजभर का बड़ा दावा!
सरकार सोई हुई है, किसानों को नहीं मिली राहत : संजय मोरे
बुरे दिन को अच्छे दिन में बदल देते` हैं ये चमत्कारी टोटके एक बार जरूर आजमाए
चरस तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार, गई जेल
AUS vs IND 2025: विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दिल्ली पहुंचेंगे