इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरे जोर शोर से लगी है। हालांकि भाजपा के लिए एक राहत की खबर हैं। पार्टी के पूर्व विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल मेघवाल ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा में वापसी कर ली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी मेघवाल को मनाने में सफल रही है।
क्या बोले पार्टी अध्यक्ष
मीडिया रिपोटर्स की मानेे तो राठौड़ ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को रणनीतिक मजबूती मिली है। अब भाजपा इस उपचुनाव में पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि अंता में भाजपा स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। अब उन्होंने पुनः भाजपा परिवार में वापसी कर ली है।
मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत
बैठक के दौरान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद रामपाल मेघवाल को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। राठौड़ ने कहा, भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं, केवल मतभेद हो सकते हैं। मेघवाल जी की वापसी से संगठन और मजबूत हुआ है। मेघवाल ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच काम करेंगे।
pc- navbharat
You may also like

सूरज पंचोली ने 10 साल बाद छोड़ा बॉलीवुड, पिता आदित्य पंचोली ने बोनी कपूर और अनिल कपूर पर 'तेजाब' के लिए कसा तंज

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 : बेहद शुभ रहेगा नवंबर का पहला हफ्ता, छोटे प्रयास से अद्भुत परिणाम मिलेंगे

हिमाचल में यूपी वाला ऐक्शन, चिट्टा तस्करों के घरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर, सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया

इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग, 23 देशों के विशेषज्ञ कर रहे हैं समुद्र की चुनौतियों पर चर्चा

19 फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाला 'आशिक', जिसका प्यार ठुकराया तो चारे के ढेर में मिली गर्लफ्रेंड की जली हुई लाश




