इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने काम और अपनी एक्टिंग के दम पर जाना जाता है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ ही आते है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से भी वे पारंपरिक और सादगीभरे लिबास में नजर आते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा लुक शेयर किया है कि उन्हें देख लोग चौंक गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अतरंगी लिबास को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया है। पकंज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे लाल रंग की सलवारनुमा कुछ परिधान पहने हैं। इसके साथ ग्रीन कलर का लॉन्ग ब्लेजर और कैप लगाकर पोज दे रहे हैं।
एक्टर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की ये तस्वीरें रियल हैं या एआई जेनेरेटिड, यह स्पष्ट नहीं है। पंकज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह भी चौंक गए हैं। उन्होंने कमेंट किया है, अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?
pc- amar ujala
You may also like
छिंदवाड़ा कफ सिरप से मौत मामले में बड़ा खुलासा, जहरीले स्तर पर मिला 'डायएथिलीन ग्लाइकोल'
दुर्गा पूजा कार्निवल के बीच बारिश से हुई मौतों पर प्रदर्शन की मंजूरी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा समर्थित संगठन को दी अनुमति
ठगी के पैसों से 60,000 करोड़ रुपये के बिटकॉइन खरीदने वाली महिला ऐसे बनी 'गॉडेस ऑफ़ वेल्थ'
क्या आप जानते हैं? आपकी थाली का` छोटा बदलाव आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकता है!
क्या रवींद्र जडेजा का वनडे करियर हो गया खत्म? ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर करे जाने पर अजीत अगरकर ने तोड़ी चुप्पी