इंटरनेट डेस्क। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेश सिंदूर चलाया और आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। इसके बादा से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर कई बार जहर उगला है। अब एक बार फिर से अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान के विकास की राह में भारत टांग अड़ा रहा है।
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली, जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद अफरीदी हर जगह प्रचार करते फिर रहे हैं कि संघर्ष में पाकिस्तान सेना की जीत हुई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अफरीदी ने कहा, इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की में बहुत खुश रहे हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है, अच्छी बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है। ये क्या पड़ोसियों के काम हैं। शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे बढ़ने से इंडिया रोक रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी का जमकर मजाक बन रहा है।
pc- baharat24
You may also like
क्रिस ब्राउन की मैनचेस्टर में गिरफ्तारी, संगीत निर्माता पर हमला करने का आरोप
इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 टीम में शेफाली वर्मा की वापसी
बाइक क्लच प्लेट खराब होने के चेतावनी संकेत: इन 5 लक्षणों पर ध्यान दें
उत्तर प्रदेश के पाले में आई विवादित परियोजना, गुजरात को निराशा
सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन