इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
पोलैंड की सीमा पर रूसी ड्रोन: ट्रम्प की आशंका, फ्रांस ने राफेल भेजे
Jokes: राजू- तुझे स्विमिंग आती है? सुरेश- नहीं, राजू- तेरे से अच्छा तो कुत्ता है, जो तैर लेता है, पढ़ें आगे
उदयपुर में बीजेपी सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, युवा कांग्रेस नेता ने जमकर लगाए आरोप
Kusal Mendis रच सकते हैं इतिहास, Asia Cup 2025 में बना सकते हैं T20I के ये दो महारिकॉर्ड
Jokes: पत्नी- अगर आपकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाए और उसी दिन मेरा अपहरण हो जाए... पढ़ें आगे