इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज अपने फिल्मी कॅरियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उन्हें फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया जाएगा।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज चैनल देखा जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 4 बजे से पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस दौरान विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। दिगगज अभिनेता मोहनलाल को उनके अमूल्य योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। 'द केरला स्टोरी' के लिए निर्देशक सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
PC:masala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रवींद्र जडेजा बनें उपकप्तान
IND vs PAK: एशिया कप विवाद जारी; बीसीसीआई ने दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई
अजमेर शरीफ दरगाह में सेवा पखवाड़ा, 125 किलो की डेग तैयार
बाबा रामदेव ने बताया सफेद बाल` को काले करने का उपाय घर में ही मौजूद हैं नुस्खे
ईशा कोप्पिकर का नया लुक: देवी की कृपा से हर दिन सुनहरा!