इंटरनेट डेस्क। अनील कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। निर्मल कपूर का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुआ। उनकी मौत की खबर आने के बाद, बोनी कपूर के घर के बाहर कई मशहूर हस्तियां देखी गईं। उनमें से कुछ गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर थीं।
अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे कलाकार जावेद अख्तर को शुक्रवार शाम को राजकुमार संतोषी के साथ बोनी कपूर के घर से बाहर निकलते देखा गया। दोनों को कुछ देर के लिए बोनी कपूर से बात करते हुए देखा गया, इस दौरान कई पैपराज़ी ने उन्हें घेर लिया। जान्हवी कपूर, शिखर पहारिया, शनाया कपूर, अंशुला कपूर भी घर में ही दिकाई दिए औऱ निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।पिछले साल सितंबर में मनाया था 90वां जन्मदिन
निर्मल कपूर के बारे में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि निर्मल का आज शाम करीब 5.25 बजे अस्पताल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। कपूर परिवार के सदस्यों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। अनिल ने पिछले साल सितंबर में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर सभी के साथ खुशहाल पारिवारिक तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की।
PC : IWMBuzz
You may also like
13 साल के स्टूडेंट को लेकर भागी 23 वर्षीय टीचर, बोली मेरे पेट में इसका 5 महीने का बच्चा, छात्र बोला संबंध बनाते बनाते हो गई गर्भवती..
गीदड़भभकी! 'अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो हमला कर देंगे': PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ
इस बुढ़िया के सामने बड़े स्टार्स भी झुकाते हैं सिर, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप 〥
Who Was Suhas Shetty In Hindi: कौन थे सुहास शेट्टी?, धारदार हथियारों से जिनकी हत्या के मामले में पुलिस ने किया इतने लोगों को गिरफ्तार
राशिद खान ने फील्डिंग से जीता दिल, बाउंड्री के पास पकड़ा ट्रैविस हेड का हैरतअंगेज कैच, देखें Video