इंटरनेट डेस्क। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद से देश में बहुत सी चीजों के दामों में कमी आई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कंपनियों ने आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं की है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेगा। देश के चार महानगरों में भी ईंधनों कीमतों में ज्यादा बड़ा बदलाव मंगलवार को नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95, डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 तथा डीजल 92.35 प्रतिलीटर है।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि मई 2022 के बाद से देश में कीमतें नहीं बदली हैं।
PC:auto.hindustantimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गांव बचाना हो तो परिवार की चूड़ियां तोड़कर आना… श्रावस्ती में चोरों का अल्टीमेटम
SSC CPO भर्ती 2025: दिल्ली पुलिस और CAPFs में 3,073 पदों के लिए आवेदन करें
लिवर की हर परेशानी को जड़ से खत्म कर देगा ये आसान घरेलू नुस्खा!
पुलिस ने लौटाए 72 से अधिक खोए हुए मोबाइल
बिहार में 4,128 पदों के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड द्वारा भर्ती की घोषणा