खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने छह साल के अंतराल पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष के रूप में वापसी की है। कैब की 94वीं वार्षिक आम बैठक में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
वह इससे पहले 2015 से 2019 तक कैब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुक हैं। गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 53 साल के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली के स्थान पर नई जिम्मेदारी ली है, जिन्हें छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ना पड़ा।
सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई है। पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सात हजार से अधिक रन बनाए।
PC:sportsyaari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
job news 2025: केनरा बैंक में निकली हैं अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए भर्ती, करें आप भी आवेदन
सुरक्षा बलों ने बूंदी में पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार, यूरो और रेलवे टिकटों से खुला यूपी से मुंबई तक का नेटवर्क
90 प्रतिशत शराब पीने वाले भी` नही जानते हैंगओवर का कारण पीने वालों को होना चाहिए पता
DMK Minister's Harsh Comment On North Indian Women : उत्तर भारत की महिलाओं पर डीएमके के मंत्री के बिगड़े बोल, बीजेपी ने तेजस्वी यादव की चुप्पी पर उठाए सवाल
क्या जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'होमबाउंड' ने दर्शकों का दिल जीत लिया? जानें ईशान खट्टर के अनुभव!