अप्रैल में दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। मई के आरंभ से ही राजधानी में मौसम ठंडा रहा है। दिल्ली में रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज यानी सोमवार को दिल्ली में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली में अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई, जहां बारिश के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली और दिन के तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अगले 5 दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच, शिमला स्थित मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
गरज के साथ बारिश की चेतावनी
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छह मई तक आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। 5 मई को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 5 मई से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना
उत्तराखंड में अगले दो दिनों के दौरान ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में आज यानी 5 मई को विभिन्न स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में आज से 8 मई तक विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं
अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 से 8 मई तक गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 मई को गुजरात राज्य में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। आज से 8 मई तक गुजरात राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी भारत में तापमान में गिरावट
अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद अगले 4 दिनों के लिए तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और फिर अगले 4 दिनों के दौरान इसमें 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
You may also like
India is getting expensive: Rising cost of living spares none
Sagarika Ghatge ने अपने बेटे Fatehsinh Khan के साथ साझा की खुशियों की झलकियाँ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, एक साथ 50 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन ) “ > ˛
Police Sub Inspector Bharti 05 : पुलिस सब इंस्पेक्टर के 36000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ˠ
हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी