धर्मशाला, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विश्वचक्षु ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार सत्ता में आई है उसी दिन से जनता का सुख चैन छीना हुआ है। पहले चले हुए संस्थान बंद कर आपदा डाल दी और अब एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली ये सरकार हर जगह अपनी नालायकी का परचम लहरा रही है।
सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में विश्वचक्षु ने कहा कि पूरा प्रदेश आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। चंडीगढ़ से मनाली और पठानकोट से मंडी जैसी मुख्य सड़क मार्गों पर 18-18 घंटे जाम लग रहा है और अधिकांश सड़कें बंद हैं। लोग टनलों के अंदर रातें गुजारने पर विवश हैं लेकिन सरकार का एक मंत्री तक सड़क पर नहीं उतरा है।
विश्व चक्षु ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्व और बागवानी जैसे महत्वपूर्ण विभाग वाले मंत्री जनता से संवाद करने के बजाय दूर भाग रहे हैं। जगत सिंह नेगी को जय राम नाम का फोबिया हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की बदतर हालत ऐसे ही मंत्रियों ने कर रखी है। तभी तो कांग्रेस की हर एक राज्य से छुट्टी हो रही है।
विश्वचक्षु ने कहा कि राजस्व मंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को पनौती कहना और असभ्य भाषा का प्रयोग करना घटिया नेता होने की निशानी है। इसके लिए उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिये। पनौती तो जगत सिंह नेगी जैसे लोग हैं जिन्होंने तीन साल में ही हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने चेताया कि अगर नेगी विधानसभा में अपनी गलत बयानबाजी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनका हर जगह भाजपा वैसा ही विरोध करेगी जैसा सराज में जनता और विधानसभा में विधायकों ने किया।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
You may also like
कपल को आया कॉल कहा- जय हिंद जय भारतीय सेना… फिर अकाउंटˈ से गायब हो गए 200000
घर में इस जगह लटका दे फिटकरी का एक टुकड़ा इतना बरसेगाˈ पैसा संभाल नही पाओगे
100 साल पहले हुई थी वाघ बकरी चाय की स्थापना उच्च -ˈ नीच के भेदभाव के खिलाफ देती है संदेश
दिल्ली में बेटे ने पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या की
खाने के बाद कितना होना चाहिए आपका ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज कीˈ सही पहचान और बचाव के तरीके