रांची, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए sunday को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया.
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की. बबलू मुंडा ने sunday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे.
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन
होम्योपैथी अनुसंधान वैज्ञानिकों के लिए मणिपाल में 'जैव सुरक्षा और प्रकोप सिमुलेशन प्रशिक्षण' शुरू
धन योग का महासंयोग 8 अक्टूबर को! इन 5 राशियों पर बरसेगी गणेशजी की कृपा
दिवाली से पहले ही इस राज्य के स्कूलों में पड़ गई 10 दिनों की छुट्टी, वजह हैरान कर देगी!
कप्तानी दूर की बात, पहले टी20 टीम में जगह पक्की कर लें, शुभमन गिल को लेकर आया बड़ा बयान