नई दिल्ली, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के यमुना विहार इलाके में साेमवार रात एक पिज्जाआउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना में एक महिला समेत पांच लोग झुलस गए।
जिन्हे पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इधर दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान देवेश्वरी, निखिल, साहिल, शिवम और प्रवेज के रूप में हुई है। फिलहाल भजनपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि यमुना विहार स्थित पिज्जा आउटलेट के स्टोर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
You may also like
ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए खेती एवं पशुपालन व्यवसाय से जुड़े रहना जरुरी
विज्ञान मेले में छात्रा दीवा व्यास का पहला स्थान
दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में 25% से 75% तक विशेष छूट : अब तक जारी हुए 616 दिव्यांग रियायत कार्ड
इधर दूल्हे को कराया इंतजार तो उधर प्रेमी` संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड
अनोखी प्रथा: इस गांव की नई नवेली दुल्हन` को साल में 5 दिन रहना पड़ता है निवस्त्र, जाने आखिर क्यों