चेन्नई, 10 नवंबर (Udaipur Kiran) तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे श्रीलंकाई नौसेना की कैद से सभी मछुआरों को रिहा करने के लिए हस्तक्षेप करें. साथ ही मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नावों को भी वापस दिलाने का प्रयास करें.
इस संबंध में Chief Minister स्टालिन ने अपने पत्र में लिखा कि Indian मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नावों को श्रीलंका की नौसेना सैनिकों के पकड़ने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इसी माह 9 नवंबर 2025 की रात को मयिलादुथुराई जिले के 14 मछुआरों और उनकी मोटरबोटों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया है. इन मछुआरों को पकड़ना बेहद चिंताजनक है. Chief Minister ने अपने पत्र में लिखा कि इसके अलावा, 2024 में पकड़े किए गए कई मछुआरे अभी भी वहां की हिरासत में हैं. तमिलनाडु के 128 मछुआरे भी श्रीलंकाई जेलों में हैं. साथ ही, तमिलनाडु के मछुआरों की 248 मछली पकड़ने वाली नावें भी श्रीलंका नौ सेना के कब्जे में हैं.
Chief Minister स्टालिन ने पत्र में कहा कि तमिलनाडु के मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी और उनकी नावों की ज़ब्ती ने तटीय समुदायों को बुरी तरह प्रभावित किया है. मछुआरों की आजीविका इसी पर निर्भर हैं. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में मछुआरों की कैद और नावों की ज़ब्ती के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को सुलझाने के लिए संयुक्त कार्य समूह गठित करने और दोनों पक्षों को स्वीकार्य स्थायी समाधान तक ढूंढने का अनुरोध किया. Chief Minister स्टालिन ने सभी मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना
से रिहा और उनकी मछली पकड़ने वाली नावों को वापस पाने के लिए सभी आवश्यक कूटनीतिक कदम उठाने का भी आग्रह किया ह.
—————
(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV
You may also like

मध्य प्रदेश में लाडली बहनाओं में खुशी की लहर, 250 रुपए का किया इजाफा

इस पेड़ˈ की छाल करती है ब्लड शुगर कंट्रोल, बस दिन में एक बार कर लें इसका सेवन﹒

27 सालˈ तक बेटी को कमरे में रखा कैद, सड़ गए थे पैर, दुनिया से कहा- गुम हो गई, फिर…﹒

दिल्ली ब्लास्ट के बाद राम मंदिर की सुरक्षा और सख्त हुई, अयोध्या में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों की हो रही जांच

क्या गंभीर का इशारा रोहित और विराट की ओर? वनडे सीरीज में हार के बाद बोले- 'टीम का रिज़ल्ट व्यक्तिगत परफॉर्मेंस..'




