नई दिल्ली, 22 अप्रैल . हॉकी इंडिया ने मंगलवार को सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह का नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक संवाद सत्र के लिए स्वागत किया. जीतेंद्रनाथ मिश्रा (पीएच.डी., भारतीय विदेश सेवा, सेवानिवृत्त)और डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस के प्रोफेसर के नेतृत्व में इस दौरे का उद्देश्य शासन और कूटनीति में खेलों की भूमिका के बारे में समझ को गहरा करना था.
सत्र के दौरान हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने छात्रों से संवाद किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इनमें संघ का आंतरिक शासन, भारत की वैश्विक हॉकी में उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ संबंध, लिंग समानता के लिए समर्थन, गरीब खिलाड़ियों के लिए सहायता और भारतीय हॉकी में जमीनी स्तर पर विकास शामिल थे. इस प्रकार की पहलों के माध्यम से हॉकी इंडिया शैक्षिक कार्यक्रमों का समर्थन करता है जो समाज में खेलों की भूमिका पर चर्चा और सीखने को बढ़ावा देते हैं.
———–
दुबे
You may also like
अगर आपने बैंक खाते में जमा किया इतना कैश, तो आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस – जानिए नियम
'ऑपरेशन जेपेलिन' : अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग की दुकान पर लगा दिया ताला
अदाणी डेटा नेटवर्क भारती एयरटेल को 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम ट्रांसफर करेगा
बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव : रामजी गौतम
लड़की का गला घोटा, चोरी की और मारपीट... क्रिकेटर को 4 साल की सजा, फिर भी क्यों जेल से बाहर?