आगरा: आगरा के थाना पर्यटन कमिश्ररेट में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। “मिशन शक्ति 5.0” के तहत कक्षा आठवीं की छात्रा जानवी, जो जितेंद्र कुमार की बेटी हैं और 41/04/15, नगला प्यारेलाल, धांधूपुरा रोड, थाना ताजगंज कमिश्ररेट, आगरा की निवासी हैं, को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह मौका न सिर्फ जानवी के लिए खास था, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणादायक रहा।
थाने में जानवी का जलवाजानवी ने थानाध्यक्ष बनते ही पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने थाने का पूरा निरीक्षण किया और वहां रखे अभिलेखों को ध्यान से देखा। इस दौरान जानवी ने थाने में आने वाली महिलाओं और अन्य लोगों की समस्याएं सुनीं। उनकी शिकायतों को समझकर उन्होंने जनसुनवाई की और सभी को प्रभावित किया।
महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारीजानवी ने न सिर्फ समस्याएं सुनीं, बल्कि महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने “मिशन शक्ति”, 1076 हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। जानवी की सादगी और समझदारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करती है।
You may also like
महिला विश्व कप: भारत की ये चार गेम चेंजर दिला सकती हैं टीम को ख़िताब
88 हजार सस्ती हुई मारुति की 5 स्टार सेफ्टी वाली कार, बिक्री में क्रेटा को देती है टक्कर
वॉटर कुलर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं काजोल और बिपाशा, बच्चों के साथ किए दर्शन
बांग्लादेश: डेंगू से 3 और मौतें, 2025 में मृतकों की संख्या 198 पहुंची