CSK vs MI : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है कि क्या वह सही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं तथा उन्होंने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने की योजना को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों से थोड़ा आत्ममंथन करने का आग्रह किया।
धोनी ने संकेत दिया कि खिलाड़ी अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले साल के लिए कोर ग्रुप की पहचान करने के करीब हैं।
A perfect way to wrap a dominant victory and seal back-to-back home wins 💙@mipaltan sign off tonight by winning round 2⃣ against their arch rival 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
Scorecard ▶ https://t.co/v2k7Y5tg2Q#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/u2BDXfHpXJ
MS Dhoni! pic.twitter.com/yZRFqr6J8l
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 21, 2025
धोनी ने रविवार शाम यहां आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों नौ विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘हमारे जितने भी मैच बचे हैं उनमें हमें जीत हासिल करनी होगी। हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगर आगे हम कुछ मैच हारते हैं, तो हमारे लिए अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करना महत्वपूर्ण होगा।’’
5 बार IPL Trophy जीत चुकी Chennai Super Kings Team का इस IPL में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और वे इस वक्त 8 मैचों में 6 हार के बाद Table में सबसे निचे स्थान पर हैं, पूरी खबर 👇🏻https://t.co/LQCia23gP0#RohitSharma #MSDhoni #CSKvsMI #stephenfleming pic.twitter.com/zGEgmD1Ohu
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 21, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत अधिक खिलाड़ियों को बदलने के पक्ष में नहीं हैंं। हमारे लिए अभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना महत्वपूर्ण है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो हमारा ध्यान अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करना और फिर दमदार वापसी करने पर होगा।’’ (भाषा)
You may also like
चुनाव आयोग पक्षपाती और सरकार के हाथों का खिलौना : राशिद अल्वी
चीन में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट के पंजीकरण की संख्या अधिक
हरियाणा : नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन का आयोजन, सीएम सैनी होंगे शामिल
सावधान! “PM Modi AC Yojana 2025” के नाम पर चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, PIB ने बताया फर्जी
Stock Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद, निवेशक खुश