गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
रेलवे का बड़ा तोहफा! बुधवार और गुरूवार को भगत की कोठी से चेन्नई के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां जाने ठहराव इर टाइम डिटेल
क्या आप ब्राह्मणों को शौचालय मानते हैं? अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Bank Loan: अब बैंक से लोन लेने के लिए नौकरी से नहीं चलेगा काम, यहां देखें बैंक का नया नियम' ι
नाले में बह रहा था खून'! देखकर लोग सन्न, पुलिस बुलाई, फिर हुआ ऐसा खुलासा… ι
जैकलीन फर्नांडीज ने एलन मस्क की मां के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की